Table of Contents
1. (ड़) शक्ति (ऊर्जा) संसाधन
➤ शक्ति या ऊर्जा संसाधन:-
- शक्ति या ऊर्जा विकास की कुंजी है।
- शक्ति या ऊर्जा के स्रोत ही विकास एवं औद्योगीकरण के आधार हैं।
- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, जल विद्युत एवं आणविक ऊर्जा स्रोतों को वाणिज्यिक ऊर्जा स्रोत कहा जाता है।
- शक्ति के साधन का वास्तविक विकास 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति के साथ हुआ।
- कोयला का उपयोग कर वाष्प शक्ति का विकास इंग्लैंड में हुआ।
➤ उपयोग स्तर के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं:- (i). सतत शक्ति :- सौर किरणें, भूमिगत ऊष्मा, पवन, प्रवाहित जल आदि। (ii). समापनीय शक्ति:- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस
➤ उपयोगिता के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं :- i. प्राथमिक ऊर्जा: – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा रेडियोधर्मी खनिज ii. गौण ऊर्जा: – विद्युत
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन
➤ स्रोत की स्थिति के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं:- a. क्षयशील ऊर्जा: – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा आणविक खनिज b. अक्षयशील ऊर्जा: – प्रवाहित जल, पवन, लहरें, सौर शक्ति
➤ संरचनात्मक गुणों के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं:- (i) जैविक ऊर्जा :- मानव एवं प्राणी शक्ति (ii) अजैविक ऊर्जा :- जल शक्ति, पवन शक्ति, सौर शक्ति, ईंधन शक्ति
➤ शक्ति के स्रोतों के समय के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं:- i. पारंपरिक ऊर्जा: – कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस ii. गैर पारंपरिक ऊर्जा: – सूर्य ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वार ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा
❖ कोयला:-
- कोयला शक्ति और ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है।
- 1 जनवरी 2008 तक भारत में कोयला का अनुमानित भंडार 26,454 करोड़ टन था।
- 2007-08 में कोयला का कुल उत्पादन 456.373 मिलियन टन था।
➤ भारत के कोयला भंडार को दो मुख्य भागों में बांटा गया है- i. गोंडवाना समूह ii. टर्शियरी समूह
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन
- गोंडवाना समूह में भारत के 96% कोयला का भंडार है तथा 99% को
- गोंडवाना समूह में कोयला का निर्माण 20 करोड़ वर्ष पूर्व में हुआ था।
- गोंडवाना कोयला क्षेत्र मुख्यतः चार नदी घाटी में पाए जाते हैं: दामोदर, सोन, महानदी तथा वर्धा गोदावरी घाटी।
- गोंडवाना कोयला समूह में झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल क्षेत्र आते हैं।
- यला का उत्पादन होता है।
➢ टर्शियरीयन कोयला क्षेत्र:-
- कोयला क्षेत्र में नया एवं घटिया किस्म का कोयला होता है।
- टर्शियरीय कोयला क्षेत्र में मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर क्षेत्र आते हैं।
➢ लिग्नाइट कोयला क्षेत्र:- ✓ लिग्नाइट कोयला निम्न कोटि का कोयला होता है। ✓ लिग्नाइट कोयला में नमी ज्यादा तथा कार्बन कम होता है। ✓ लिग्नाइट कोयला धुआं अधिक देता है। ✓ लिग्नाइट कोयला तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर में पाया जाता है।
➤ कार्बन की मात्रा के आधार पर कोयला को चार भागों में बांटा गया है :- (i) ऐंथ्रासाइट (ii) बिटूमिनस (iii) लिग्नाइट (iv) पीठ
F ऐंथ्रासाइट :- सर्वोच्च कोटि का कोयला होता है जिसमें कार्बन की मात्रा 90% से अधिक होती है। यह जलने पर धुआं नहीं देता है तथा देर तक ऊष्मा देता है। इसे कोकिंग कोयला भी कहा जाता है। यह धातु गलाने में काम आता है।
बिटूमिनस: – बिटूमिनस में 70 से 90% कार्बन की मात्रा होता है। भारत में सबसे अधिक बिटूमिनस कोयला पाया जाता है लिग्नाइट: – लिग्नाइट में 30 से 70% कार्बन की मात्रा होता है। लिग्नाइट को भूरा कोयला भी कहा जाता है। पीट: – पीट में कार्बन की मात्रा 30% से कम पाया जाता है।
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th chapter 01 (ड़) Metric Exam 2027
➤ पेट्रोलियम:- ✓ पेट्रोलियम सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं व्यापक रूप से उपयोगी संसाधन है। ✓ पेट्रोलियम से गैसोलीन, डीजल, किरासन तेल, स्नेहक, कीटनाशक दवाएं, दवाएं, पेट्रोल, साबुन, कृत्रिम रेशा, प्लास्टिक आदि बनाए जाते हैं। ➲ भारत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का कुल भंडार 17 अरब टन है। ➲ भारत विश्व का मात्र एक प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादन करता है। ➲ भारत में पहली बार 1866 में असम घाटी में तेल के कुएं खोदे गए। ➲ भारत में 1890 में डिगबोई में पहली बार तेल मिला। ➲ 1959 में खंभात के तेल क्षेत्र का खोज हुआ। ➲ 1975 में मुंबई हाई तेल का खोज हुआ।
➢ भारत के मुख्य तेल उत्पादक क्षेत्र :- F उत्तर पूर्वी प्रदेश F गुजरात क्षेत्र F मुंबई हाई क्षेत्र F पूर्वी तट प्रदेश F बाड़मेर बेसिन
(i) उत्तर पूर्वी प्रदेश:- उत्तर पूर्वी प्रदेश देश का सबसे पुराना तेल उत्पादक क्षेत्र है जहां 1866 में तेल की खुदाई शुरू की गई। उत्तर पूर्वी प्रदेश में असम घाटी, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड आदि के तेल क्षेत्र आते हैं।
(ii) गुजरात क्षेत्र:- गुजरात क्षेत्र में पहली बार 1958 में तेल का पता चला। गुजरात क्षेत्र में खंभात के बेसिन तथा गुजरात के मैदान आते हैं।
(iii) मुंबई हाई क्षेत्र :- मुंबई हाई मुंबई तट से 176 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है। यहां 1975 में तेल खोजने का कार्य शुरू हुआ। ➤ सागर सम्राट :- मुंबई हाई समुद्र में सागर सम्राट नमक मंच बनाया गया है जो एक जलयान है और पानी के भीतर तेल के कुआं खोदने का कार्य करता है।
(iv) पूर्वी तट प्रदेश :- पूर्वी तट प्रदेश कृष्णा- गोदावरी और कावेरी नदियों के बेसिन तथा मुहाने के समुद्री क्षेत्र में फैला हुआ है।
(v) बाड़मेर बेसिन:- बाड़मेर बेसिन मंगला तेल क्षेत्र से 2009 से उत्पादन शुरू हुआ। यहां प्रतिदिन 56000 बैरल तेल का उत्पादन हो रहा है।
➢ तेल परिष्करण केंद्र :- ⇨ भारत का प्रथम तेल शोधक ⇨ कारखाना असम के डिगबोई में स्थापित हुआ था | ⇨ 1954 में तेल शोधक कारखाना मुंबई में स्थापित किया गया। ⇨ भारत में 18 तेल परिष्करण केंद्र कार्य कर रही है।
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th chapter 01 (ड़) Metric Exam 2027
➢ प्राकृतिक गैस:- F प्राकृतिक गैस का उपयोग उद्योगों में मशीन को चलाने में, विद्युत उत्पादन में खाना पकाने में तथा मोटर गाड़ी चलाने में किया जाता है। F भारत में प्राकृतिक गैस की संचित राशि 700 अरब घन मीटर है। F प्राकृतिक गैस प्राधिकरण की स्थापना 1984 ईस्वी में हुआ। F प्राकृतिक गैस प्राधिकरण गैसों के परिवहन, वितरण एवं विपणन करता है।
➤ विद्युत के प्रकार :- ✓ जल विद्युत ✓ ताप विद्युत ✓ परमाणु विद्युत
जल विद्युत:- प्रवाहमेय जल स्रोत से उत्पन्न शक्ति को जल विद्युत कहा जाता है। F भारत में 1897 ईस्वी में दार्जिलिंग में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना हुई थी।
1947 तक भारत में 508 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था।
➤ भारत की प्रमुख जल विद्युत परियोजना :-
1. भाखड़ा नांगल परियोजना: – ✓ भाखड़ा नांगल परियोजना सतलज नदी पर है। ✓ भाखड़ा नगर परियोजना भारत की सबसे बड़ी परियोजना है। ✓ भाखड़ा नांगल परियोजना से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा जम्मू कश्मीर राज्य को लाभ मिलता है।
2. दामोदर घाटी परियोजना: – ✓ दामोदर घाटी परियोजना दामोदर नदी पर है। ✓ दामोदर घाटी परियोजना से बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल को लाभ प्राप्त होता है।
3. कोशी परियोजना: – ✓ कोसी परियोजना कोसी नदी पर है। ✓ कोसी परियोजना से आधी बिजली नेपाल को तथा आधी बिहार को प्राप्त होती है।
4. रिहंद परियोजना: – ✓ रिहंद परियोजना सोन की सहायक नदी रिहंद पर है। ✓ गोविंद बल्लभ पंत सागर कृत्रिम झील रिहंद नदी पर है। ✓ रिहंद परियोजना उत्तर प्रदेश में है।
5. हीराकुंड परियोजना: – ⇨ हीराकुंड परियोजना महानदी पर है। ⇨ हीराकुंड परियोजना उड़ीसा में स्थित है। ⇨ विश्व का सबसे लंबा बांध हीराकुंड बांध है
6. चंबल घाटी परियोजना: – ✓ चंबल घाटी परियोजना चंबल नदी पर है। ✓ चंबल परियोजना से राजस्थान एवं मध्य प्रदेश को लाभ मिलता है।
7. तुंगभद्रा परियोजना: – F तुंगभद्रा परियोजना कृष्णा की सहायक नदी तुंगभद्रा पर है। F तुंगभद्रा परियोजना दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना है। F तुंगभद्रा परियोजना से कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश को लाभ मिलता है।
8. शरावती परियोजना: – F शरावती परियोजना शरावती नदी पर है। F शरावती परियोजना कर्नाटक में है। F शरावती परियोजना से कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र को लाभ मिलता है।
➤ ताप विद्युत :- ➲ जब विद्युत के उत्पादन में कोयला, पेट्रोलियम या प्राकृतिक गैस से प्राप्त ऊष्मा का उपयोग किया जाता है तो उसे ताप विद्युत कहते हैं। ➲ ताप विद्युत का उत्पादन राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के द्वारा किया जाता है। ➲ 1997 – 98 में ताप विद्युत का उत्पादन 64000 मेगावाट था जो 2004 में बढ़कर 784921
➤ परमाणु विद्युत: – ⇨ जब विद्युत का उत्पादन आणविक खनिजों के विखंडन से किया जाता है तो उसे परमाणु विद्युत कहा जाता है। ⇨ इल्मेनाइट, वैनेडियम, एंटीमनी, ग्रेफाइट, यूरेनियम, मोनाजाइट आदि आणविक खनिज है। ⇨ भारत में मोनाजाइट केरल राज्य में प्रचुरता से पाया जाता है। ⇨ पिंचब्लेड में 50 से 80% तक यूरेनियम पाया जाता है। ⇨ भारत में यूरेनियम का विशाल भंडार झारखंड के जादूगोड़ा में है। ⇨ यूरेनियम मेघालय के जयंतियां पहाड़ी और आंध्रप्रदेश में भी पाया जाता है। ⇨ इल्मेनाइट समुद्र तटीय बालू में पाए जाते हैं। ⇨ इल्मेनाइट का भंडार केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और महाराष्ट्र में है। ⇨ बेनेडियम झारखंड तथा उड़ीसा में पाया जाता है।
➤ भारत में प्रमुख परमाणु विद्युत गृह: –
- तारापुर परमाणु विद्युत गृह: – (तारापुर, महाराष्ट्र)
- राणा प्रताप सागर परमाणु विद्युत गृह: – (कोटा, राजस्थान)
- कलपक्कम परमाणु विद्युत गृह: – (कलपक्कम, तमिलनाडु)
- नरौरा परमाणु विद्युत गृह: – (बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश)
- ककरापार परमाणु विद्युत गृह: – (ककरापार, गुजरात)
- कैगा परमाणु विद्युत गृह: – (जागवार, कर्नाटक)
- कूडनकुलम परमाणु विद्युत गृह: – (कूडनकुलम, तमिलनाडु)
➤ गैर पारंपरिक ऊर्जा :-
- बायोगैस
- सौर ऊर्जा
- पवन ऊर्जा
- ज्वारीय ऊर्जा
- तरंग ऊर्जा
- भूतापीय ऊर्जा
- जैव ऊर्जा
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10
➤ सौर ऊर्जा:- ❖ जब फोटो वोल्टाइक सेल में विपाशित सूरज की किरणों को ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है तो सौर ऊर्जा का उत्पादन होता है। ❖ सौर ऊर्जा प्रकाश, हीटर, कूलर आदि उपकरण में उपयोग किया जाता है। ❖ सौर ऊर्जा की संभावनाएं गुजरात और राजस्थान में अधिक है।
➤ पवन ऊर्जा:- ❖ पवन ऊर्जा पवन चक्कियों की सहायता से प्राप्त की जाती है। ❖ पवन चक्की पवन की गति से चलती है और टरबाइन को चलती है। इससे गति ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। ❖ भारत विश्व का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा उत्पादक देश है। ❖ एशिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र गुजरात के कच्छ में लाम्बा में है। ❖ एशिया का दूसरा सबसे बड़ा संयंत्र तमिलनाडु के तूतीकोरिन में है। ❖ भारत में पवन ऊर्जा के लिए तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में अनुकूल
➤ ज्वारीय तथा तरंग ऊर्जा:- ✓ समुद्री ज्वार में जल गतिशील रहता है जिसमें अपार ऊर्जा रहती है। ✓ ज्वारीय तथा तरंग ऊर्जा के लिए खंभात की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी तथा सुंदर वन अनुकूल है।
➤ भूतापीय ऊर्जा:- F भूतापीय ऊर्जा भूमि के ताप से प्राप्त होने वाली ऊर्जा भूतापीय ऊर्जा कहलाती है। F भारत का पहला भूतापीय ऊर्जा संयंत्र हिमाचल प्रदेश के मणिकरण में है। F भारत का दूसरा भूतापीय ऊर्जा संयंत्र लद्दाख के पुगा घाटी में है।
बायो गैस:- ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि अपशिष्ट, पशुओं और मानव जनित अपशिष्ट के उपयोग से घरेलू उपयोग हेतु बायोगैस उत्पन्न की जाती है।
गोबर गैस:- पशुओं के गोबर से गैस तैयार करने वाले संयंत्र को गोबर गैस प्लांट के नाम से जाना जाता है। गोबर गैस से किसानों को ऊर्जा तथा उर्वरक की प्राप्ति होती है।
जैव ऊर्जा:- जैविक पदार्थ से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को जैव ऊर्जा कहा जाता है।
शक्ति संसाधनों के संरक्षण के उपाय :- ऊर्जा के प्रयोग में कमी लाकर ऊर्जा को बचत कर के ऊर्जा के नवीन क्षेत्रों की खोज कर ऊर्जा के नए-नए वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न:- शक्ति (ऊर्जा) संसाधन
- किस राज्य में खनिज तेल का विशाल भंडार स्थित है? उत्तर: – असम
- भारत के किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा केन्द्र स्थापित किया गया था? उत्तर: – तारापुर
- कौन सा ऊर्जा स्रोत अनवीकरणीय है? उत्तर: – कोयला
- प्राथमिक ऊर्जा का उदाहरण नहीं है उत्तर: – विद्युत (नोट: विकल्प में कोयला, विद्युत, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस शामिल हैं)
- ऊर्जा का गैर-पारम्परिक स्रोत है। उत्तर: – सौर-ऊर्जा
- गोण्डवाना समूह के कोयले का निर्माण हुआ था। उत्तर: – 20 करोड़ वर्ष पूर्व
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th chapter 01
- भारत में कोयले का सर्वप्रमुख उत्पादक राज्य है: उत्तर: – झारखण्ड
- सर्वोत्तम कोयले का प्रकार कौन-सा है? उत्तर: – एन्थ्रासाइट मुम्बई हाई क्यों प्रसिद्ध है? उत्तर: – खनिज तेल हेतु
- भारत का प्रथम तेल शोधक कारखाना कहाँ स्थित है? उत्तर: – डिगबोई
- प्राकृतिक गैस किस खनिज के साथ पाया जाता है? उत्तर: – पेट्रोलियम
- भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर अवस्थित है? उत्तर: – सतलज
- दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना है। उत्तर: – तुंगभद्रा
- ताप विद्युत केन्द्र का उदाहरण है : उत्तर: – बरौनी
- यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक स्थल है : उत्तर: – जादूगोड़ा
- एशिया का सबसे बड़ा परमाणु विद्युत गृह है: उत्तर: – तारापुर
- भारत के किस राज्य में सौर ऊर्जा के विकास की सर्वाधिक संभावनाएँ हैं? उत्तर: – राजस्थान
- ज्वारीय एवं तरंग ऊर्जा उत्पादन हेतु भारत के अधिक अनुकूल परिस्थितियाँ कहाँ पाई जाती है? उत्तर: – खम्भात की खाड़ी में
- भारत में सबसे पुराना तेल भंडार कहाँ है? उत्तर: – डिगबोई.
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class
- झारखंड के झरिया क्षेत्र में मुख्यतः क्या पाया जाता है? उत्तर: – कोयला
- इनमें से कौन-सी प्राथमिक ऊर्जा नहीं है? उत्तर: – विद्युत
- ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं. उत्तर: – कोयला, पेट्रोलियम, विद्युत
- तारापुर ऊर्जा केन्द्र है उत्तर: – महाराष्ट्र में
- सबसे घटिया कोयला है उत्तर: – पीट
- निम्न में से कौन एशिया का सबसे बड़ा परमाणु शक्ति केंद्र है? उत्तर: – तारापुर
- मनीकरण भूतापीय ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में है? उत्तर: – हिमाचल प्रदेश
- भारत में मुख्यतः किस प्रकार का कोयला पाया जाता है? उत्तर: – बिटुमिनस
- भारत की प्राचीनतम कोयले की खांन कौन है? उत्तर: – रानीगंज
- निम्न में से कौन जीवाश्म ईंधन है? उत्तर: – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस
- निम्न में से कौन भारत का पहला स्वदेशी प्रयास से बना परमाणु विद्युत केंद्र है? उत्तर: – कलपक्कम परमाणु विद्युत केंद्र
- हिमाचल प्रदेश के मणिकरण में किस प्रकार का ऊर्जा संयंत्र है? उत्तर: – भूतापीय ऊर्जा संयंत्र
- भारत में कितने सार्वजनिक क्षेत्र के तेल परिष्करण केंद्र कार्य कर रहे हैं? उत्तर: – 18
- भारत के प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना कहाँ की गई? उत्तर: – दार्जिलिंग
- कैगा परमाणु विद्युत गृह किस राज्य में स्थित है? उत्तर: – कर्नाटक
- कल्पक्कम परमाणु विद्युत संयंत्र कहाँ स्थित है? उत्तर: – तमिलनाडु
- नहरकटिया तेल क्षेत्र कहाँ स्थित है? उत्तर: – असम
- कोयला है- उत्तर: – अनवीकरणीय संसाधन
- निम्नलिखित में से कौन-सा परंपरागत ऊर्जा का स्रोत है? उत्तर: – कोयला
- भारत में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत कौन-सा है? उत्तर: – कोयला
- गौंडवाना युग की चट्टानों में भारत का कितना प्रतिशत कोयला मिलता है? उत्तर: – 98%
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th chapter 01
- कालाकोट कोयला क्षेत्र किस राज्य में स्थित है? उत्तर: – जम्मू कश्मीर
- पेट्रोलियम किन चट्टानों में मिलता है? उत्तर: – परतदार
- डिगबोई तेल क्षेत्र कहाँ स्थित है? उत्तर: – असम में
- अंकलेश्वर में किस शक्ति के साधन की प्रचुरता है? उत्तर: – खनिज तेल
- मुंबई हाई क्यों प्रसिद्ध है? उत्तर: – खनिज तेल हेतु
- भारत में खनिज तेल का वार्षिक उत्पादन कितना है? उत्तर: – 3 करोड़ टन
- इनमें कहाँ प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं? उत्तर: – त्रिपुरा

लघु उत्तरीय प्रश्न
- पारंपरिक और गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत के तीन-तीन उदाहरण लिखिए। उत्तर:-
- पारंपरिक ऊर्जा: कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस
- गैर पारंपरिक ऊर्जा: सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, भू तापीय ऊर्जा
- गोंडवाना समूह के कोयला क्षेत्र के नाम लिखिए। [2022AI, 2022AII] उत्तर:- गोंडवाना समूह के कोयला क्षेत्र मुख्यतः चार नदी घाटी में पाए जाते हैं: दामोदर, सोन, महानदी तथा वर्धा गोदावरी घाटी।
- झारखंड राज्य के मुख्य कोयला उत्पादक क्षेत्र के नाम अंकित कीजिए। उत्तर :- झरिया, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, कर्णपुरा झारखंड राज्य के प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र हैं।
- कोयले के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए। उत्तर:- कोयले के विभिन्न प्रकारों के नाम :-
- ऐंथ्रासाइट
- बिटूमिनस
- लिग्नाइट
- पीठ
- पेट्रोलियम से किन-किन वस्तुओं का निर्माण होता है ? [2017AI, 2020AII] उत्तर:- पेट्रोलियम से गैसोलीन, डीजल, किरासन तेल, स्नेहक, कीटनाशक दवाएं, दवाएं, पेट्रोल, साबुन, कृत्रिम रेशा, प्लास्टिक आदि का निर्माण होता हैं।
- सागर सम्राट क्या है? उत्तर :- अरब सागर में सागर सम्राट नामक मंच बनाया गया है जो एक जलयान है। यह पानी के भीतर तेल के कुआं खोदने का कार्य करता है।
- किन्हीं चार तेल शोधक कारखाने का स्थान निर्धारित कीजिए। उत्तर :- A. बरौनी B. मथुरा C. जामनगर D. हल्दिया
- जल विद्युत उत्पादन के कौन-कौन से मुख्य कारक हैं? उत्तर:- जल विद्युत उत्पादन के लिए नदी में प्रचुर जल की राशि, नदी मार्ग में ढाल, जल का तीव्र वेग, प्राकृतिक जलप्रपात का होना अनुकूल मुख्य कारक है।
- नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय क्यों कहा जाता है? उत्तर:- नदी घाटी परियोजनाओं का निर्माण कई उद्देश्य से किया जाता है इसीलिए इसे बहुउद्देशीय परियोजना कहा जाता है। नदी घाटी परियोजनाओं का उद्देश्य सिंचाई करना,
बिजली उत्पन्न करना, बाढ़ को रोकना, मिट्टी के कटाव को रोकना, मछली पालन करना आदि होता है।
- निम्नलिखित नदी घाटी परियोजनाएं किन राज्यों में अवस्थित है? उत्तर :- ✓ हीराकुंड – उड़ीसा ✓ तुंगभद्रा – कर्नाटक ✓ रिहंद – उत्तर प्रदेश
- ताप शक्ति क्यों समाप्य संसाधन है? उत्तर:- ताप शक्ति संयंत्रों में तापीय विद्युत का उत्पादन करने के लिए कोयला, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस का उपयोग होता है। इसलिए ताप शक्ति एक समाप्य संसाधन है।
- परमाणु शक्ति किन-किन खनिजों से प्राप्त होता है? उत्तर:- परमाणु शक्ति इल्मेनाइट, वैनेडियम, एंटीमनी, ग्रेफाइट, यूरेनियम, मोनाजाइट आदि आणविक खनिज से प्राप्त होते है।
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th chapter 01 (ड़) Metric Exam 2027
- मोनाजाइट भारत में कहाँ-कहाँ उपलब्ध है? उत्तर: – मोनाजाइट भारत में केरल में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा आदि के तटीय क्षेत्र में पाया जाता है।
- सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है? उत्तर: – जब फोटोवोल्टाइक सेलों में विपशित सूर्य की किरणों को ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है तो सौर ऊर्जा का उत्पादन होता है।
- भारत के किन-किन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं? उत्तर: – तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ विद्यमान है।
- मुंबई हाई तेल उत्पादक क्षेत्र का परिचय दे- उत्तर:- मुंबई हाई मुंबई तट से 176 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है। यहां 1975 में तेल खोजने का कार्य शुरू हुआ। मुंबई हाई समुद्र में सागर सम्राट नामक मंच बनाया गया है जो एक जलयान है और पानी के भीतर तेल के कुआं खोदने का कार्य करता है।
- पेट्रोलियम का महत्व कोयला से अधिक क्यों हैं? [2019AII] उत्तर:- कोयला के तुलना में पेट्रोलियम कम प्रदूषण फैलाता हैं। पेट्रोलियम अत्यंत ज्वलनशील होता हैं और अधिक ऊर्जा देता हैं। पेट्रोलियम से अवशेष नही बचता हैं। पेट्रोलियम परिवहन के लिए सबसे उपयुक्त होता हैं। इन्हीं कारणों से पेट्रोलियम का महत्व कोयला से अधिक हैं।
- नवीकरणीय ऊर्जा के चार उदाहरण दीजिए- उत्तर:- नवीकरणीय ऊर्जा के चार उदाहरण I. सौर ऊर्जा II. पवन ऊर्जा III. भूतापीय ऊर्जा IV. बायोगैस
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :-
- शक्ति संसाधन का वर्गीकरण विभिन्न आधारों के अनुसार सोदाहरण स्पष्ट कीजिए? उत्तर:- उपयोग स्तर के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते है:- i. सतत शक्ति: – सौर किरणें, भूमिगत ऊष्मा, पवन, प्रवाहित जल आदि। ii. समापनीय शक्ति: – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस
2 उपयोगिता के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं :- i. प्राथमिक ऊर्जा: – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा रेडियोधर्मी खनिज ii. गौण ऊर्जा: – विद्युत
3 स्रोत की स्थिति के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं:- i. क्षयशील ऊर्जा: – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा आणविक खनिज ii. अक्षयशील ऊर्जा: – प्रवाही जल, पवन, लहर, सौर शक्ति
4 संरचनात्मक गुणों के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं :- i. जैविक ऊर्जा: – मानव एवं प्राणी शक्ति ii. अजैविक ऊर्जा: – जल शक्ति, पवन शक्ति, सौर शक्ति, ईंधन शक्ति
5 शक्ति के स्रोतों के समय के आधार पर ऊर्जा दो प्रकार के होते हैं :- i. पारंपरिक ऊर्जा: – कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस ii. गैर पारंपरिक ऊर्जा: – सूर्य, पवन, ज्वार, परमाणु ऊर्जा तथा गर्म झरनें
2. भारत में पारंपरिक शक्ति के विभिन्न स्रोतों का विवरण प्रस्तुत कीजिए। उत्तर:- भारत में पारंपरिक शक्ति के विभिन्न स्रोतों का वर्णन इस प्रकार है (क) कोयला – कोयला शक्ति के संसाधन के रूप में भारत का सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण संसाधन रहा है। भारत में चार प्रकार का कोयला पाया जाता हैं। भारत में कोयला झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और बंगाल में पाया जाता हैं। भारत सरकार के 1200 मीटर की गहराई तक पाए जाने वाले कोयले का कुल भण्डार 26454 करोड़ टन हैं। (ख) पेट्रोलियम – शक्ति के संसाधन के रूप में कोयला के बाद पेट्रोलियम सबसे महत्वपूर्ण शक्ति संसाधन है जिसके बिना किसी भी राष्ट्र का विकास असम्भव है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार देश में पेट्रोलियम का अनुपात भण्डार 17 अरब टन है। भारत विश्व का 1% पेट्रोलियम का उत्पादन करता हैं। पेट्रोलियम से डीजल, पेट्रोल किरासन तेल स्नेहक आदि प्राप्त होते हैं। (ग) प्राकृतिक गैस – भारत में प्राकृतिक गैस का उत्पादन 1984 से प्रारंभ हुआ जिसका अनुमानित भण्डार 700 अरब घन मीटर है जिससे 5340 किलोमीटर गैस पाइप लाइन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में पहुँचाया जाता है।

3. गोडवाना काल के कोयले का भारत में वितरण पर प्रकाश डाले उत्तर:- गोडवाना काल के कोयले का भारत में वितरण का वर्णन इस प्रकार से है। (क) झारखंड- यह देश का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है जहां 30% कोयले का भण्डार है। (ख) छत्तीसगढ़- उत्पादन की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है जहां से 16% कोयले की प्राप्ति होती है। (ग) उड़ीसा- उड़ीसा से भारत के कुल कोयले का 14.6% भाग प्राप्त किया जाता है। (घ) महाराष्ट्र- यह देश को 9% कोयले की आपूर्ति करने वाला राज्य है। (ङ) मध्य प्रदेश- इस राज्य से 7% कोयले की आपूर्ति भारत सरकार करती है। (च) पश्चिम बंगाल- भारत में शेष कोयले की आपूर्ति पश्चिम बंगाल से होती है।
4.कोयले का वर्गीकरण कर उनकी विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। उत्तर:- कोयले का वर्गीकरण चार प्रकार से किया गया है। जिनके विशेषताओं का उल्लेख है इस प्रकार से है: – (क) एंथ्रासाइट: – यह सर्वोच्च कोटि का कोयला है जिसमें 90% से अधिक कार्बन की मात्रा पायी जाती है जो जलने पर धुँआ बिल्कुल कम तथा उष्मा अधिक देता है। (ख) बिटूमिनस: – इसमें कार्बन की मात्रा 70 से 90% के बिच पायी जाती है जिसका शुद्धिकरण कर एंथ्रासाइट का रूप दिया जा सकता है।
(ग) लिग्नाइट : – इस कोयले में कार्बन की मात्रा 30% से 70% के बिच पायी जाती है जो जलने पर धुँआ अधिक तथा उष्मा कम देता है इस कोयला को भूरा कोयला कहते है।
(घ) पिट : – यह सबसे घटिया किस्म का कोयला है इस में कार्बन की मात्रा 30% से भी कम पाया जाता है जो जलने पर धुँआ अधिक देता है |
5. भारत में खनिज तेल के वितरण का वर्णन कीजिए । उत्तर :- भारत में खनिज तेल का वितरण इस प्रकार से है:- (क) उत्तरी पूर्वी प्रदेश : – यह देश का सबसे पुराना तेल उत्पादक क्षेत्र है जो 1866 से उत्पादन कर रहा है इस क्षेत्र में असम, अरुणाचल प्रदेश तथा नागालैंड तीनो राज्य शामिल है| (ख) गुजरात क्षेत्र : – यह क्षेत्र 1958 से तेल उत्पादन कर रहा है जिसमे अंकलेश्वर, नवगाँव कोस्मबा तथा कलोल इत्यादि शामिल है । (ग) मुंबई हाई क्षेत्र: – यह क्षेत्र मुंबई से 176 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है जहाँ 1975 से चल रहा है। (घ) पूर्वी तट प्रदेश: – यह क्षेत्र कृष्णा गोदावरी तथा कावेरी नदियों के मुहाने पर स्थित है ।
6. जल विद्युत उत्पादन हेतु अनुकूल भौगोलिक एवं आर्थिक कारकों की विवेचना कीजिए । उत्तर :- जल विधुत एक अक्षयशील तथा नवीकरणीय संसाधन है। जिससे उत्पन्न विधुत प्रदूषण रहित होता है| भारत में जल विधुत उत्पादन के लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियों का होना आवश्यक है। नदियों को सदा वाहिनी में प्रचुर जल का मात्रा होना चाहिए, नदियों का मार्ग ढालनुमा होना चाहिए, पर्वतीय इलाके में बर्फ का जामां एवं पिघलना निरंतर गति से चलनी चाहिए जिससे नदियों में जल की कमी ना हो जलविद्युत उत्पादन के लिए उपरोक्त अनुकूल परिस्थितियां या भौगोलिक दशाओं के साथ आर्थिक कारक के रूप में औद्योगिक विकास, वाणिज्य विकास, व्याप्त पूंजी, परिवहन के साधन, तकनीक का विकास एवं बाजार का होना आवश्यक है ताकि जल विद्युत का उत्पादन होने के बाद लागत खर्च को प्राप्त किया जा सके।
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th chapter 01 (ड़) Metric Exam 2027
7. संक्षिप्त भौगोलिक टिप्पणी लिखिए। उत्तर :- (क) भाखड़ा नंगल परियोजना :- यह परियोजना भारत की सबसे बड़ी परियोजना है। सतलज नदी के ऊपर 225 मीटर ऊँचा बाँध का निर्माण कर 7 लाख किलो वाट बिजली उत्पादन हो रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली जैसे कुछ राज्य इससे लाभ उठा रहे है। (ख) दामोदर घाटी परियोजना – यह परियोजना दामोदर नदी के ऊपर बांध का निर्माण करके प्रारंभ किया गया जिससे 1300 मेगावाट जल विधुत का उत्पादन होता है जिसका लाभ झारखण्ड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल को मिल रहा है। (ग) कोसी परियोजना : – नेपाल के निकट हनुमान नगर के पास कोसी नदी के ऊपर बांध के निर्माण करके 20000 किलो वाट जल विधुत का उत्पादन हो रहा है जिसका 50% नेपाल सरकार तथा 50% बिहार सरकार उपयोग करती है। (घ) हीराकुंड परियोजना: – महानदी पर उड़ीसा के अन्दर 4801 मीटर ऊंचा बांध का निर्माण किया गया है जिससे 270000 किलोवाट विधुत का उत्पादन किया जा रहा है। (ङ) रिहंद परियोजना :- यह परियोजना उतर प्रदेश रिहंद नदी पर अवस्थित है। जिस पर 934 मीटर लम्बा बाँध बांधकर 3000000 किलो वाट जल विधुत का उत्पादन हो रहा है जिसका लाभ केवल उत्तर प्रदेश को मिल रहा है।

शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th
(च) तुंगभद्रा परियोजना: – यह दक्षिण भारत की सबसे बड़ी परियोजना है कर्नाटक में कृष्णा नदी के ऊपर बांध का निर्माण करके 100000 किलोवाट जल विधुत का उत्पादक हो रहा है जिससे कर्नाटक राज्य लाभ उठा रहा है।
8. भारत के किन्ही चार परमाणु विद्युत गृह का उल्लेख कीजिए तथा उनकी विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए । उत्तर :- भारत के चार परमाणु विद्युत गृह का उल्लेख और विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार से है:-
(क) तारापुर परमाणु: – यह एशिया महादेश का सबसे बड़ा परमाणु विधुत गृह है। जिसकी उत्पादन क्षमता 200 मेगावाट है इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है की यह युरेनियम के बदले थोरियम से विधुत उत्पादन करता है ।
(ख) राणा प्रताप सागर परमाणु विद्युत गृह: – यह राजस्थान में कोटा के अंदर चंबल नदी के किनारे स्थित है ।जिस की उत्पादन क्षमता 100 मेगा वाट है ।इसकी विशेषता यह है कि यह कनाडा सरकार के सहयोग से स्थापित है ।
(ग) कलपक्कम परमाणु विद्युत गृह: – यह तमिलनाडु राज्य में स्थित है 1983 एवं 1985 से 335 मेगावाट विधुत का उत्पादन कर रहा है इसकी विशेषता यह है की यह पुर्णतः देशी तकनीक पर आधारित है ।
(घ) नरोरा परमाणु विद्युत गृह: – यह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास स्थित है जिसकी उत्पादन क्षमता 235 मेगावाट है जो पुर्णतः आधुनिक तकनीक पर आधारित है ।
9. ऊर्जा संकट क्या हैं? शक्ति ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण हेतु कौन कौन से कदम उठाए जा सकते हैं?
उत्तर :- ऊर्जा की आपूर्ति में कमी ऊर्जा संकट कहलाता हैं। शक्ति संसाधन के संरक्षण हेतु कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं जिसकी उल्लेख किस प्रकार से है :-
(क) ऊर्जा के उपयोग में कमी: – ऊर्जा विकास की रीढ़ है इसलिए प्रत्येक नागरिक को ऊर्जा का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए ताकि विकास की प्रक्रिया बाधित ना हो।
(ख) ऊर्जा का नवीन क्षेत्रों का खोज: – कोयला पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस ऊर्जा के प्राथमिक एवं समाप्य संसाधन है। जिनके स्थान पर नवीन वैकल्पिक संसाधनों की खोज एवं उपयोग आवश्यक है ।
(ग) अंतरराष्ट्रीय सहयोग: – ऊर्जा के संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए विश्व स्तर पर सहयोग की जरूरत है जिससे एक दूसरे को नवीन तकनीक उपलब्ध कराई जा सके ।
शक्ति (ऊर्जा) संसाधन Geography Class 10th chapter 01 (ड़) Metric Exam 2027